रायपुर, दिनांक: 15/08/2026
आज *विश्व हिन्दू परिषद, छत्तीसगढ़ प्रान्त कार्यालय पंडरी में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री श्री बसंत रथ जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त उपाध्यक्ष श्री सरल मोदी जी ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विनोद तिवारी जी (प्रान्त कार्यालय प्रमुख वि.हिं.प.छ.ग.),श्री बंटी कटरे जी (वि.हिं.प. रायपुर विभाग सह-मंत्री),आचार्य रामगोपाल अग्निहोत्री जी (प्रमुख, वनवासी रक्षा फाउंडेशन)
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्र भक्ति एवं सनातन गौरव का संदेश दिया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
केंद्रीय मंत्री श्री बसंत रथ जी ने कहा कि “ध्वज हमारे स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। विश्व हिन्दू परिषद समाज में राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।
आचार्य रामगोपाल अग्निहोत्री जी ने वनवासी अंचलों में हो रहे धर्मांतरण के विरुद्ध वनवासी समाज को संगठित करने का आव्हान किया।
इस अवसर पर विहिंप के प्रान्त, विभाग, जिला एवं नगर के पदाधिकारी, बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।
कार्यक्रम का संचालन श्री बंटी कटरे जी द्वारा सम्पन्न हुआ एवं श्री सरल मोदी जी द्वारा कार्यक्रम का आभार उद्बोधन किया गया ! भवदीय बंटी कटरे 9770118181 (रायपुर विभाग सह-मंत्री) विश्व हिंदू परिषद
