विशेष अभियान के दौरान लगभग 300 निगरानी/गुंडा असामाजिक व्यक्तियों की चेकिंग जिसमें 130 के विरुद्ध कार्यवाही

आबकारी एक्ट के तहत 100 आरोपियों, आर्म्स एक्ट के तहत 03 आरोपी तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 08 आरोपियेां के विरूद्ध की गई कार्यवाही

लम्बे समय से फरार चल रहे 06 स्थायी वारंटी के साथ-साथ 10 गिरफ्तारी वारंट एवं 03 जमानती वारंट कुल 19 वारंट किये गये तामिल।

थाना उरला में दर्ज चोरी के प्रकरण में विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं कबाड़ी मुकेश दास को पकड़कर उनके विरूद्ध कि गई है वैधानिक कार्यवाही।

पुलिस कमिश्नर महोदय श्री संजीव शुक्ला(भा.पु.से.) द्वारा स्वतंत्रता दिवस को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने, अडडेबाजों, देर रात्रि अनावश्यक रूप से घुमने वालों, शराब पीकर दोपहिया/चारपहिया वाहन चलाने वालों, देर रात्रि दोपहिया वाहन में घुमने/हुल्लड़ मचाने वालों सहित संदिग्धों/अपराधिक तत्वों तथा फरार/वारंटी आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है।
जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) श्री आदित्य पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा तथा सहायक पुलिस आयुक्त (पण्डरी) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के निर्देशन में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत स्थित थाना खमतराई, उरला, गुढ़ियारी, पण्डरी एवं खम्हारडीह के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने पुलिस बल के साथ विशेष अभियान चलाया गया।
दिनांक 10 और 11.08.2026 को अभियान कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक स्थान में शराब सेवन करते 100 व्यक्तियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी, खमतराई एवं खम्हारडीह में आबकारी एक्ट की धारा 36(च) के तहत कुल 63 प्रकरणों में कार्रवाई की गई हैं, अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घुमते 03 आरोपियों के विरूद्ध थाना खमतराई एवं पण्डरी में आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ-साथ 08 गुण्डा/निगरानी बदमाश, असमाजिक तत्वों, अपराधों से संलिप्त व्यक्तियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
इसी क्रम में पुलिस टीम के द्वारा लम्बे समय से फरार 06 स्थाई वारंटी, 11 गिरफ्तारी वारंटी एवं 03 जमानती वारंट तामिल किये गये है।
इसके साथ ही थाना उरला में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 278/26 धारा 303 बी.एन.एस. के प्रकरण में आरोपी/संदेही विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम करना स्वीकार करते हुए चोरी की मशरूका को उरला क्षेत्रांतर्गत कबाड़ी को बिक्री करना बताया गया है जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा विधि के साथ संघर्षरत बालक एवं कबाड़ी मुकेश दास को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा अवैध शराब, हथियार, चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखते हुए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी एवं सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।