रविवार को शास्त्री मार्केट स्थित सीड्स स्कूल के नूर-उस-सुबह हॉल में कमेटी के सदर मोहम्मद सोहेल सेठी की सदारत में आयोजित हुई। बैठक में आगामी जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15 अगस्त से 26 अगस्त तक धार्मिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 एवं 20 अगस्त को देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम की तकरीरें, 21 अगस्त को महिलाओं के लिए दीनी प्रोग्राम, 22 अगस्त को नातिया मुशायरा, 23 अगस्त को बच्चों की अज़ान प्रतियोगिता, तिलावत-ए-कुरआन तर्जुमा के साथ तथा अन्य अनेक धार्मिक आयोजन शामिल रहेंगे। समापन अवसर पर 26 अगस्त को पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी, फ़ातिहा-ख़्वानी, परचम-कुशाई एवं आम लंगर का आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रम मुस्लिम हॉल, बैजनाथपारा, रायपुर में संपन्न होंगे।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तीन नई नियुक्तियों
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। जनाब हाजी अय्यूब पारेख को कमेटी का नया कोषाध्यक्ष, जबकि हाजी रहीम ख़ान एवं हाजी जुबेर महमूद को नायब सदर नियुक्त किया गया। बैठक में कमेटी के चीफ ऑर्गनाइज़र मोहम्मद सिराज, वरिष्ठ अधिवक्ता फ़ैसल रिज़वी, पूर्व डीएसपी शोएब ख़ान, शकील, हाजी इदरीश लोया साहब, एम.के. गौरी, अज्जू भाई, नूरा भाई, यूनुस भाई, इस्माइल भाई, शाहबान भाई, फ़ैसल भाई, रोबिन भाई, गुड्डा सेठी, वसीम बाबू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
