आरोपियोें के कब्जे से लूट 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 520 रूपये तथा घटना में प्रयुुक्त चाकू एवं स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 क्यू एल 4682 किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।
प्रार्थी अमरजीत सिंह ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15.07.2026 के शाम करीबन 06.30 बजे वह अपने साथी रमन लाल के साथ ग्राम सेरीखेड़ी से पैदल मेन रोड की तरफ जा रहे थे। ग्राम सेरीखेड़ी स्थित विष्णु नगर मुर्गी फार्म हाउस के पास पहुंचे थे, उसी समय एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति पीछे की तरफ से आए, जो अपने मुंह में स्कार्फ बांधे हुए थे। मोटरसाइकिल को रोककर एक व्यक्ति ने बात करने के लिए प्रार्थी का मोबाइल फोन मांगा। तब प्रार्थी द्वारा मेरे मोबाइल में पैसा नहीं है, बात नहीं हो सकती कहने पर तीनों व्यक्तियों ने प्रार्थी का कॉलर पकड़कर किसी धारदार वस्तु दिखाकर डरा-धमकाकर उसके हाथ में रखा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं पैंट की जेब में रखें पर्स से नकदी रकम 1,200/- रुपये लूटकर तीनों अपनी मोटरसाइकिल से भाग गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 340/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार प्रार्थी मिथलेश कुमार ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 15.07.2026 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत मंदिर हसौद से नवा रायपुर जाने वाले नहर किनारे स्थित रोड के पास वह अपनी दोपहिया वाहन खड़ी कर लघुशंका कर रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने-अपने मुंह पर स्कार्फ बांध रखा था, वहां आए और अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने अपने हाथ में रखी किसी धारदार वस्तु को दिखाकर प्रार्थी को डरा-धमकाया तथा जो भी तेरे पास है, हमें दे कहते हुए अश्लील गालियां देने लगे। इसके पश्चात उन्होंने प्रार्थी के पास रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन एवं उसकी पैंट की जेब में रखी नकदी 1,700/- रुपये लूट ली तथा अपनी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 341/26 धारा 309(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त दोनों लूट की घटनाओं को पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान में लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। टीम द्वारा दोनों घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई तथा घटनास्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता एवं तकनीकी तरीके से विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान दोनों प्रकरणों में आरोपियों के वारदात करने के तरीके, प्रार्थियों द्वारा बताए गए हुलिए, चेहरे पर बंधे स्कार्फ तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का बारीकी से मिलान किया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों लूट की वारदातों को एक ही गिरोह के तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा अंजाम दिया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, घटना में प्रयुक्त वाहनों की जानकारी, पुराने लूट के मामलों में संलिप्त अपराधियों के संबंध में जानकारी संकलित कर उनका सत्यापन किया गया। टीम द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान राहुल नेताम, विशेष मण्डावी एवं अमर नेताम, निवासी ग्राम सेरीखेड़ी, थाना मंदिर हसौद, के रूप में की गई। इसके पश्चात पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान प्रारंभ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे, किंतु उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के समक्ष उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 15.07.2026 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में घटित दोनों लूट की घटनाओं को मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से *लूट की 02 नग मोबाईल फोन, नगदी रकम 520 रूपये तथा घटना में प्रयुुक्त चाकू एवं स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 क्यू एल 4682 जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
- राहुल नेताम पिता शिवा नेताम उम्र 21 साल निवासी ग्राम सेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
- विशेष मण्डावी पिता लखन मण्डावी उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
- अमर नेताम पिता रामबनवास नेताम उम्र 19 साल निवासी ग्राम सेरीखेड़ी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।
