आबिद रायपुर

दिनांक 26.06.2026 दिन शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा राजातालाब, मोमीन पारा, अमीन पारा, छोटापारा, बैजनाथपारा, नेहरू नगर, संजय नगर टिकरापारा सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया सवारी निकाला जाना प्रस्तावित है। ताजिया सवारी दोपहर लगभग 02ः00 बजे निकलने की संभावना है जो रात 10 बजे तक चौबे कालोनी स्थित करबला तालाब में सम्पन्न होगा।
ताजिया सवारी का निर्धारित प्रमुख मार्ग निम्नानुसार है
नुरानी चौक, ताजनगर, ईरानी डेरा, राजातालाब से निकलने वाले ताजिया सवारी- नुरानी चौक से पंडरी बस स्टैंड-मरहीमाता चौक- मौदहापारा-मस्जिद गली होकर गुरूनानक चौक-राठौर चौक-रामसागर पारा-बढ़ई पारा-मोमिन पारा-आजाद चौक-आमापारा-आरकेसी के सामने-चौबे कालोनी टर्निंग होकर करबला तालाब में विसर्जित की जावेगी।
डायवर्सन:-
ताजिया सवारियों के शहर भ्रमण को शांति पूर्ण आयोजित करने हेतु ताजिया सवारी के गुजरने के दौरान प्रवेश करने वाले मार्ग के एक चौक पूर्व डायवर्सन किया जावेगा। ताजिया सवारी निकलने के दौरान असुविधा से बचने के लिए निम्नानुसार मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते है:-
01 रायपुर शहर एवं जीई रोड से दुर्ग-भिलाई की ओर जाने वाले नागरिकगण शास्त्री चौक से महिला थाना चौक-कालीबाड़ी चौक-पचपेढ़ी नाका होकर रिंग रोड 01 मार्ग का उपयोग कर दुर्ग-भिलाई को आवागमन कर सकते हैं।

  1. शास्त्री चौक से जी0ई0 रोड पर संचालित होने वाली सिटी बस शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक की ओर न जाकर शास्त्री चौक से कालीबाड़ी चौक-पचपेढ़ी नाका होकर रिंग रोड 01 मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकेंगे।
  2. ताजिया सवारी के जी0ई0 रोड पर प्रवेश करने के दौरान टाटीबंध से शहर की ओर आने वाले वाहनों को टाटीबंध चौक से रिंग रोड 01 की ओर तथा जी0ई0 रोड में एनआईटी के पास डंगनिया गोल चौक जाने वाले मार्ग की ओर डायवर्सन किया जावेगा।
  3. शहर से पुरानी बस्ती, लाखेनगर होकर सुन्दर नगर/डंगनिया/जी0ई0 रोड दुर्ग भिलाई जाने वाले नागरिकगण कालीबाड़ी से संतोशीनगर/जलगृह मार्ग से भाठागांव चौक का उपयोग कर आवागमन कर सकते है।
    जुलुस के समय जी0ई0 रोड पर आजाद चौक से आश्रम तिराहा- चौबे कालोनी टर्निग तक मुख्य मार्ग के सभी संपर्क मार्गो से जी0ई0 रोड पर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्सन किया जावेगा। अतः नागरिकों से अपील है कि दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक जी0ई0 रोड में शास्त्री चौक से चौबे कालोनी टर्निंग तक का उपयोग न करें।