शेख आबिद रायपुर

रायपुर | दिनांक: 13 मई, 2026
आज जिला किसान कांग्रेस कमेटी, रायपुर द्वारा चांगोरभाटा क्षेत्र में लंबे समय से जारी पेयजल समस्या और फिल्टर प्लांट की अव्यवस्थाओं के स्थायी निराकरण हेतु माननीय कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व में अपरिहार्य कारणों से स्थगित यह कार्यक्रम आज भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय रहवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रमुख मांगें और चर्चा:
ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान चांगोरभाटा फिल्टर प्लांट की बदहाली की ओर खींचा गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक दूषित जल और अनियमित आपूर्ति से त्रस्त हैं। जिला किसान कांग्रेस ने मांग की है कि:
फिल्टर प्लांट की तकनीकी कमियों को तत्काल सुधारा जाए।
भीषण गर्मी को देखते हुए वार्डों में पानी के टैंकरों की व्यवस्था बढ़ाई जाए।

पाइपलाइन के विस्तार और लीकेज की समस्या का त्वरित समाधान हो।
उपस्थिति:
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष निशा शर्मा एवं उपाध्यक्ष प्रतीक तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में ब्लॉक महामंत्री मुकेश आहूजा, महासचिव नीलम श्रीवास्तव, रेबीका दीदी, और महामंत्री चंदा मिरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नेताओं का वक्तव्य:
पानी जनता का मूलभूत अधिकार है। चांगोरभाटा की जनता बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रही है और प्रशासन मौन है। यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो किसान कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”