शेख आबिद रायपुर
दिनांक 09.05.2026 को रात्रि करीबन 20.30 बजे मैग्नेटो माल के पार्किंग में दो पक्षों में
मारपीट होने की रिपोर्ट पर थाना तेलीबांधा में अपराध कमांक 209/2026 धारा 296,115 (2), 351 (2) बीएनएस का आरोपी रूपेश साहू पिता मानसिंह साहू उम्र 35 साल निवासी सारागांव थाना खरोरा रायपुर के विरूद्ध तथा अपराध कमांक 210/2026 धारा 296,115 (2), 351(2), 3 (5) बीएनएस का आरोपीगण 01. रोहन नरवाल पिता अजय नरवाल उम्र 26 साल निवासी डीडी नगर सेक्टर 02, सामुदायिक भवन के पास थाना डीडी नगर रायपुर 02. सोमा देवांगन पिता स्व० बैकुण्ठनाथ देवांगन उम्र 35 साल निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर, रायपुर 03. गरिमा राजपूत पिता जितेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 21 साल निवासी मोती लाल नगर, कोटा रायपुर के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना कम में आज दिनांक 11.05.2026 को सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार कर प्रकरण जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, आरोपी रोहन नरवाल पिता अजय नरवाल उम्र 26 साल निवासी डीडी नगर सेक्टर 02, सामुदायिक भवन के पास थाना डीडी नगर रायपुर को पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय विशेप कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाईन रायपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया गया।
