शेख आबिद रायपुर

JCI Raipur Noble की अध्यक्षा जेसी सुलभा पांडेय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संस्था द्वारा आगामी 1 अप्रैल 2026 को मारुति गालम, गुढ़ियारी, रायपुर में एक भव्य एवं आध्यात्मिक हनुमान जन्मोत्सव महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। गृह जजिन श्रद्धा, सेवा और सामूहिक भक्ति का अद्वितीय संगम होगा, जिसमें शहरभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रद्धालुओं द्वारा एक साथ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ होगा, जो सामूहिक आस्था और एकता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही मुंबई से पधार रहे सुप्रसिद्ध सुंदरकांड वाचक पं. प्रेम प्रकाश दुबे जी अपनी टीम के साथ सजीव एवं भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत करेंगे।
कार्यक्रम स्थों पर राम दरबार की भव्य स्थापना की जाएगी, जहाँ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न होगी। कार्यक्रम के अंत में मंगल आरती एवं महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।
इस आयोजन में मंत्रीगण, समाजसेवी, दानदाता एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित लगभग 1500 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता अपेक्षित है। सभी आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की सुव्यवस्थित व्यवस्था की जा रही है।
इसके साथ ही, शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं भी इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रही हैं, जिससे यह आयोजन एक सामूहिक जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बन रहा है।
JCI Raeur Noble एक प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सेवा-उन्मुख संस्था है, जो समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक, स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करती है। संस्था का उद्देश्य समाज में नेतृत्व, सेवा एवं संगठन की भावना को सशक्त करना है।
कार्य सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जो सुरक्षा, व्यवस्था, आतिथ्य, मंच संचालन, प्रसाद वितरणमडिया समन्वय सहित सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करेंगी।
मीडिया प्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि वे इस पावन आयोजन में उपस्थित होकर इसे अपने प्रतिष्ठित माध्यमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम विकणः
तिथि: 1 अप्रैल 2026
समयः सायं 6:30 बजे से
स्थानः मारुति मंगलम, गुढ़ियारी, रायपुर
अन्इए, हम सभी मिलकर इस पावन अवसर पर भक्ति, सेवा और समर्पण का दीप प्रज्वलित करें।”