रज़ा

शहर सीरतुन्नबी कमेटी की जानिब से मुस्लिम हाल, बैजनाथपारा में लगभग 10 दिनों के लिए “ईद बाज़ार” लगाया जा रहा है।
इस बाज़ार में शहर के लोग अपने परिवार के साथ आकर ईद की खरीदारी कर सकेंगे, जहाँ विभिन्न प्रकार के सामान एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे।
इस ईद बाज़ार में कमेटी द्वारा सभी जरूरी इंतज़ाम किए जाएंगे, जैसे
टेंट और स्टॉल की व्यवस्था
बिजली और लाइट की व्यवस्था
गार्ड और सिक्योरिटी
साफ-सफाई और अन्य सुविधाएँ
आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था
यह बाज़ार एक छोटे मेले के रूप में आयोजित किया जाएगा।
मेहंदी आर्ट, गेम ज़ोन आदि की व्यवस्था भी रहेगी, ताकि शहर के लोग अपने परिवार के साथ आएं, सुकून से खरीदारी करें और ईद की तैयारियों का आनंद ले सकें।
खिदमत की नीयत
हाल ही में निगम की अतिक्रमण कार्रवाई में कई फुटकर और छोटे व्यापारियों की दुकानें हट गई हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से प्रभावित हुए हैं।
सीरत कमेटी की यह कोशिश है कि ऐसे जरूरतमंद व्यापारियों को इस ईद बाज़ार में अवसर देकर उनकी रोज़ी-रोटी में सहारा दिया जा सके।
हम उम्मीद करते हैं कि शहर के लोग इस ईद बाज़ार में आकर खरीदारी करेंगे और इस नेक पहल को कामयाब बनाएं