पोस्ट आफिस पोस्ट मास्टर और पोस्टमॅन का शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी तरीके से 02 करोड़ 34 लाख का ठगी करने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुआ प्रार्थी संजय निराला के द्वारा दिनांक 17.02.2026 के लिखित आवेदन पर अपराध पंजीबध्द किया गया।
आरोपी नरेश मनहर द्वारा अपने आप को दिल्ली पोस्ट आफिस का डारेक्टर होना बताया गया था
आरोपी द्वारा 52 आवेदक को फर्जी पोस्ट आफिस का नियुक्ति पत्र बनाकर पोस्ट आफिस के माध्यम से आवेदक के दिये पते पर भेजना जिससे आवेदक लोगों को नौकरी लगने का भरोषा दिलाकर रकम हासिल करना।
आरोपी नरेश मनहर के कब्जे से 02 स्मार्ट फोन 01 नग लैपटाप कलर प्रिटर, नोट गिनने का मशीन कम्प्युटर सेटअप एवं फर्जी पोस्ट आफिस का नियुक्ति प्रत्र फर्जी सील नमुना एवं अनेक फर्जी दस्तावेज जप्त किया गया है एवं आरोपी के मोबाईल एवं लेपटाप से फर्जी एमबीबीएस डिग्री डीपीयू डाक्टर डीवाय पाटिल विद्यापीठ युनिर्सिटी का साफ्ट कापी प्राप्त हुआ है एवं डाक्टर सुप्रीया पाठक के अकाउण्ट खाता में आरोपी नरेश मनहर के बैंक खाता से लगभग 40,00,000 रू0 का ट्रांजेक्शन होने पाया गया है। आरोपी द्वारा फर्जी आफिस आमासिवनी पण्डरी एवं फर्जी गुडलक माइको फाइनेंस बैंक गुडलक हेल्थ सर्विस एवं गुडलक फुड सर्विस संचालित करने का भी साक्ष्य प्राप्त हुआ है जिस संबंध में विवेचना किया जा रहा है।
आरोपी द्वारा अपने साथी भुनेश्वर बंजारे, हीरा दिवाकर राकेश रात्रे के साथ मिलकर फर्जी तरीके से पोस्ट आफिस में नौकरी लगाने का काम करता था और सभी का अलग-अलग काम निर्धारित था जैसे भुनेश्वर बंजारे द्वारा आवेदक से पैसा इकट्ठा करना फर्जी नियुक्ति पत्र प्रिंट करना हीरा दिवाकर एवं राकेश रात्रे द्वारा आवेदक से दस्तावेज इकट्ठा करना आदि।
आरोपी भुनेश्वर बंजारे से मोबाईल एवं लेपटाप जप्ती
आरोपी हीरा दिवाकर से 02 मोबाईल 01 लेपटाप एवं बैंक खाता चेक बुक मारूति सुजुकी
बैलेनो कमांक डी.एल. 12 डी.आर.4962
आरोपी राकेश रात्रे से मोबाईल एवं बैंक खाता पासबुक
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 318(4), 335 336(2),340(1),340(2),3 (5) बीएनएस के तहत् की गई है कार्यवाही।
दिनांक 17.02.2026 को प्रार्थी संजय निराला ने लिखित आवेदन प्रस्तुत किया की नरेश मनहरण अपने आप को दिल्ली पोस्ट आफिस का डारेक्टर बताकर अपने साथी, भुनेश्वर बंजारे राकेश रात्रे एवं अन्य के द्वारा पोस्ट आफिस में पोस्ट मास्टर एंव पोस्ट मेन की शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर 52 लोगों से 2,34,00,000 रु० का धोखाधडी किया है प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध 96/2026 धारा 318 (4), 335 336(2),340(1),340(2),3 (5) बीएनएस के तहत् की गई है कार्यवाही।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सेन्ट्रल जोन के डी.सी.पी. श्री उमेश प्रसाद गुप्ता व एड डी.सी. पी तारकेश्वर पटेल द्वारा ए.सी.पी सिविल लाईन रमाकांत साहु को थाना प्रभारी यमन देवागंन व उप.
निरीक्षक धिरेन्द्र बंजारे से टीम बनाकर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये एसीपी सिविल लाईन एवम् उप. निरीक्षक धिरेन्द्र बंजारे के द्वारा आरोपी के निवास व कार्यालय मे द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहों से विस्तृत पूछताछ आरोपीगणों के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का तत्काल पता तलाश कर धरपकड़ की कार्यवाही की गई एंव आरोपीगणों से घटना से सबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं दस्तावेज जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है और घटना संबंधी अन्य लोगों के बारे में पता तलाश एवं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- नरेश मनहर पिता भरत लाल मनहर उम्र 24 साल साकिन-ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल पता सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डु रूखमणी शर्मा का मकान थाना पण्डरी जिला रायपुर छ०ग०
- भुनेश्वर बंजारे पिता गीताराम बंजारे उम्र 26 साल साकिन छुईहा घासीदास चौक के पास थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ हाल पता केनरा बैंक एटीएम के सामने बबली फैसी स्टोर्स गली थाना विधानसभा जिला रायपुर छ०ग०
- हीरा दिवाकर पिता पारस राम दिवाकर उम्र 31 साल साकिन ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा हाल पता सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डु रूखमणी शर्मा का मकान थाना पण्डरी जिला रायपुर छ०म०
- राकेश रात्रे पिता समारू जांजगीर चांपा हाल पता जिला रारापरत राम रात्रे उम्र 33 साल साकिन ग्राम ताल देवरी थाना बिर्रा जिला सेक्टर 08 शिव मंदिर सड्डु रूखमणी शर्मा का मकान थाना पण्डरी
