शेख आबिद
राजधानी के मौदहापारा स्थित संडे बाजार को लेकर रायपुर नगर निगम और यातायात पुलिस ने व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब इस बाजार में व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसायिओं के लिए पहचान पत्र रखना अनिवार्य कर दिया है, साथ ही समय को लेकर निर्धारण किया गया है। इसके अनुसार मौदहापारा के संडे बाजार में सुबह 10 बजे तक ही फुटकर विक्रेताओं को व्यवसाय करने की अनुमति मिलेगी।
साप्ताहिक संडे बाजार सुबह 10 बजे तक ही लगेगा ।
सभी व्यवसायिओं को अपना आईडी कार्ड रखना होगा।
ग्राहकों के लिए महाबीर गौशला दुर्गा कालेज के पास पार्किंग निर्धारित ।
कचरा फैलाने पर रोक, व्यापारियों को सफाई का ध्यान स्वयं रखना होगा ।
नियमों का पालन न होने पर यातायात पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे।
निगम और यातायात पुलिस की टीमें आगामी रविवार से इन नियमों का जमीनी स्तर पर पालन कराएंगी,
व्यवस्था सुचारू नहीं रहने या यातायात में बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जाम से रविवार को इस मार्ग का यातायात प्रभावित हो रहा था नई व्यवस्था से न केवल लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्त्ति मिलेगी बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यवसायियों का सत्यापन हो सकेगा यह केवल रायपुर की स्वच्छता और सुगम यातायात के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं
