शेख आबिद

रायपुर। आज शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष सोहेल सेठी द्वारा होटल वेनिंगटन कोर्ट जेल रोड में एक अहम मीटिंग बलाई गई थी उन्होंने कहा कि शहर सीरत कमेटी के अध्यक्ष होने के नाते समाज की तरक्की और बदलाव समाज में लाना चाहता हूं। इसी सोच के वजह से यह मीटिंग रखी गई थी। उन्होंने आगे कहा कि समाज में एकता लाना चाहता हूं। इसलिए ये मीटिंग हमने बुलाई है। समाज में कोई भी काम हो तो सबको एक राय से ही काम हो ऐसा मेरा मानना है। समाज के सभी लोगों की राय शुमारी होना चाहिए किसी भी काम को करने के पहले इसके लिए एक नहीं कई मीटिंग की जरूरत पड़े तो करेंगे। राय शुमारी सिर्फ एक ही मसले पर नहीं बल्कि हर छोटी बड़ी मसले पर होकर एक राय से ही काम होना चाहिए। ये सब एकता भाईचारा बढ़ाने के लिए ही किया जा रहा है। हमारे पुराने बुजुर्ग विरासत में जो छोड़ कर चले गए हैं उन विरासत को सम्हालना और उनके द्वारा समाज की उन्नति के लिए वक्फ किए गए प्रापर्टी की हिफाज़त करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। ऐसे लोग जो समाज के फलबहबूदी के लिए आगे आना चाहते हैं उनका हम तहे दिल से इस्तकबाल करते हैं और पूरी शिद्दत से हम सब उनके काम में मदद करेंगे। कौम की तरक्की के लिए हर क्षेत्र के लोगों को सामने आना। शिक्षा क्षेत्र हो या मेडिकल लाइन हो या स्किल डेवलपमेंट हो या शहर के मस्जिदों के चुनाव सम्बन्ध हो सबको सामने आना होगा। समाज में एकता से ही मजबूती आएगी इसके तहत हमको मस्जिदों के चुनाव में भी एक होकर ही मुतवल्ली चुनाव करना चाहिए इसके लिए पहल हमको यहीं से शुरू करना चाहिए। आज हम इस जगह से ऐसी पहल करेंगे तो आगे सारे काम भी आसानी से हो जाएंगे। मीटिंग में इस बात पर भी गुफ्तगू हुई कि समाज का कोई भी शख्स इन सब कामों में आगे आना चाहता है उनका भी अपना कुछ ठोस विज़न होना चाहिए तभी तो समाज आगे जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समाज के दानिशमंद लोग भी शामिल थे उन्होंने भी अपना मशवरा दिया। शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की जरूरत बताई गई और बढ़ते नशे के खिलाफ भी एकजुट होकर काम करने की जरूरत बताई गई।