शेख आबिद
रायपुर, छत्तीसगढ़ दिनांक 5 फरवरी 20261 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के पूर्व एक माह तक महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए एक व्यापक जनजागृति अभियान का आगाज किया जा रहा है। उत्कल महिला महामंच, छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत के नेतृत्व में यह “मिशन महिला शक्ति” महिला अधिकार सुरक्षा एवं सम्मान महाअभियान’ 8 फरवरी से रायपुर में प्रारंभहोगा।
इस एक माह माह के अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी की झुग्गी बस्तियों में रहने वाली वंचित तबके की हजारों महिलाओं तक सीधे पहुंचकर उनके साथ संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उत्कल महामंच से जुड़ी स्वयंसेविकाएं रायपुर की 100 से अधिक झुग्गी बस्तियों में जाकर महिलाओं से रूबरू होंगी।
अभियान के प्रमुख बिंदुः-
- सीधा संवाद एवं सहभागिताः कार्यकर्ता महिलाओं के दुःख-सुख का हिस्सा बनेंगी, उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक चुनौतियों को सुनेंगी और उनकी आवाज को प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाने का सेतु बनेंगी।
- जागरूकता सत्रः महिलाओं को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और माननीय श्री विष्णु देव साय की छत्तीसगढ़ सरकार में महिलाओं के लिए बनी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, महिलाओं के संरक्षण से जुड़े कानूनों (जैसे घरेलू हिंसा अधिनियम, यौन उत्पीड़न कानून, संपत्ति में अधिकार आदि) की जानकारी देकर उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाया जाएगा।
- सम्मान एवं प्रोत्साहनः अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली तथा संघर्षशील महिलाओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा, ताकि उनकी कहानियां दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बन सकें।
- जनसंपर्क कार्यक्रमः पूरे महीने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं और महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जहां सामूहिक चर्चा के माध्यम से समस्याओं केसमाधान तलाशे जाएंगे
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जगत ने कहा, “हमारा यह अभियान सिर्फ जागरूकता फैलाने तक सीमित नहीं है। यह एक जमीनी आंदोलन है, जिसका लक्ष्य उन हजारों बहनों तक पहुंचना है जो अपने अधिकारों से अनभिज्ञ हैं या उन तक पहुंच नहीं पा रही हैं। हम उनकी आवाज बनेंगे, उन्हें उनकी ताकत का अहसास कराएंगे और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि ‘महिला सशक्तिकरण’ सिर्फ नारा न बनकर एक हकीकत बने।”
यह महाअभियान समाज के हर वर्ग से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने, उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाने और एक सम्मानजनक जीवन के लिए प्रेरित करने की एक ठोस पहल है।
श्रीमती सावित्री जगत
प्रदेश अध्यक्ष,
उत्कल महिला महामंच, छत्तीसगढ़
