रायपुर। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ प्रशिक्षक कल्याण संघ द्वारा मोदी जी की गारंटी के तहत घोषणा पत्र मे किए गए वायदे को पूरा करने एवं NGO ठेका प्रथा बंद करने क्रे 72000 मितानिन, 3250 मितानिन प्रशिक्षक, 280 हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, 292 ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनांक 07/08/25 से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में है। हमारी तीन सूत्रीय मांगे –
1. चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, ब्लाक कोऑर्डिनेटर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एन.एच.एम. अंतर्गत संविलियन किया जाएगा।
2. चुनावी घोषणा पत्र 2023 में किया गया वादा मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, ब्लाक कोऑर्डिनेटर के वेतन में 50 प्रतिशत वृद्धि किया जाएगा।
3. मितानिन कार्यक्रम में कार्यरत मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर, ब्लाक कोऑर्डिनेटर NGO अंतर्गत कार्य नहीं करेंगे, शासन ठेका प्रथा बंद करें।
माननीय स्वास्थ्य मंत्री महोदय द्वारा मीडिया में दिए गए बयान अनुसार “मैं किसी को काम से नहीं निकालूंगा, ठेका प्रथा बंद नहीं कर सकते” संघ द्वारा कभी भी किसी को काम से निकालने के बारे में नहीं बोला गया है। प्रदेश स्वास्थ्य मितानिन संघ केवल मितानिन कार्यक्रम में NHM द्वारा स्वीकृत पदों के लिए उपरोक्त तीन सूत्रीय मांग किये हैं। जैसा कि अन्य राज्यों में मितानिन (आशा) कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। NGO द्वारा अस्वीकृत पद जिसमें अपने खास लोगों को अनियमित तरीके से भरती कर एवं वित्तीय अनियमितता कर राशि का आहरण कर वेतन भुगतान किया जा रहा है जिसकी शिकायत संघ द्वारा मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जी, एम.डी.एन.एच.एम. को किया है एवं एम.डी. एन.एच.एम. द्वारा NGO को “स्वीकृत पदों से अधिक मानव संसाधन की नियुक्ति
