छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है इस हेतु कृषक पर्व नुआ खाई ऋषि पंचमी के दिन मनाया जाता है, हमारे छत्तीसगढ़ प्रदेश में उड़िया गाडा समाज की संस्कृति का प्रतीक नुआ खाई के उपलस्य में आगामी 24 अगस्त दिन रविवार को भव्य नुआखाई शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हजारो की संख्या में उड़िया गाढ़ा समाज जन शामिल होगे। इस शोभायात्रा में सम्बलपुरी सेलेब्रिटी रुकु शोना भी आ रहे है।
यह शोभायात्रा बुढी माता मंदिर राजेन्द्रनगर से प्रारंभ होकर गोवर्धन चौक केनाल रोड जवान पेट्रोल पंप भगत सिंह चौक नगर घडी चौक शास्त्री चौक मोती बाग मधुसूदन दास चौक महिला थाना गेस मेमोरियल ग्राउंड आकाशवानी में समापन किया जावेगा।
समापन समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय श्री विजय शर्मा जी मुख्य अतिथि के रूप में समिलित होगे, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष), माननीय ब्रिज मोहन अग्रवाल जी (सांसद रायपुर सुनील सोनी जी विधायक रायपुर दक्षिण माननीय राजेश मूणत जी (विधायक रायपुर पश्चिम पुरन्दर मिश्रा जी विधायक रायपुर उत्तर माननीय मोतीलाल साहू जी (विधायक माननीय मीनल चौबे (महापौर रायपुर) सम्मिलित होंगे।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से हमारे समाज की एकता सभ्यता सस्कृति का संचार करना हमारा उदेश्य है।
