रायपुर। अनुपम वर्मा कृत सुधाराज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म मोही डारे2 शुक्रवार 22 अगस्त को रिलीज हो रही है, फ़िल्म में करण खान व शालिनी विश्वकर्मा की जोड़ी मुख्य भूमिका में है साथ ही संजय महानंद, नितेश कॉमेडियन, अलकरहा टुरा झरनेश की तिकड़ी दर्शकों को गुदगुदाएगी। संगीतकार,गीतकार सुनील सोनी के निर्देशन में मिलन स्टूडियो कटक में मोही डारे2 के गानों की रिकार्डिंग हुई है, मोही डारे 2 के गीतों को यूट्यूब में लोगो द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अनुपम वर्मा के निर्देशन में 2013 में मोही डारे रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा था, एक दशक बाद अनुपम वर्मा के निर्देशन में मोही डारे2 आ रही है, जिसका इंतजार दर्शकों को लंबे समय से है।
निर्देशक अनुपम वर्मा ने कहा कि मोही डारे2 यू/ए सर्टिफिकेट की परिवारिक फ़िल्म है जिसमें करन खान, शालिनी विश्वकर्मा, नितेश कॉमेडियन, संजय महानंद, अलकरहा टुरा झरनेश, क्रांति दीक्षित, धर्मेंद्र चौबे, जीत शर्मा, योगेश अग्रवाल, दिलीप वर्मा, आकांक्षा बंजारे, श्रुति पांडेय का बेहतरीन अभिनय देखने को मिलेगा। फ़िल्म के गीत सुभय सिंह चौहान, नगारची, सुनील सोनी, दास मनोहर ने लिखे है जिसे अच्छा प्रतिसाद यूट्यूब में मिल रहा है। छत्तीसगढ़ी सिनेमा दर्शकों को ये फ़िल्म निश्चित ही पसन्द आएगी। उल्लेखनीय है कि मोही डारे2 के ट्रेलर, टीजर को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म में लाखों की संख्या में देखा गया है, मोही डारे2 के गीतों पर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा अनगिनत रील, शार्ट वीडियो प्रतिदिन शेयर हो रहे है,वही यूट्यूब में फ़िल्म का होली गीत सर्वाधिक सुना और सराहा जा रहा है।
[21/08, 8:38 pm] shaikhabid7091: 1 प्रभात – रायपुर

  1. आईनोक्स 36- रायपुर
  2. अंबुजा- रायपुर
  3. कलर्स माल – रायपुर
  4. पी वी आर सिटी सेंटर- रायपुर
  5. मिराज सिनेमा- रायपुर
  6. चंद्रा आर एल आर- भिलाई
  7. पी वी आर माल- भिलाई
  8. अप्सरा सिनेमा- दुर्ग

10-. के शेरा शेरा – दुर्ग

  1. देवश्री सिनेमा- धमतरी
  2. श्री कृष्णा- राजनांदगांव
  3. शिव टॉकिज- बिलासपुर
  4. 36 माल – बिलासपुर
  5. पी वी आर – बिलासपुर
  6. चित्रा टॉकिज- कोरबा
  7. निहारिका – कोरबा
  8. सिनेमुड – कोरबा
  9. गोपी- रायगढ़
  10. आर के- रायगढ़
  11. सिनेवर्ल्ड – कांकेरप
  12. सिटीप्लेक्स – भाटापारा