रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सांसद व भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, नवनियुक्त प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही सहित सभी नवनियुक्त प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सांसद एवं भाजपा मुख्य प्रवक्ता संतोष पांडेय, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय, नलिनीश ठोकने, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, देवलाल ठाकुर, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. श्रीमती किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, के.एस. चौहान, उज्जवल दीपक मौजूद रहे।
