वर्ष 2014 में अ.जा.वि, विभाग जिला बस्तर जगदलपुर में पांचवी अनुसची क्षेत्र विशेष अभियान के तहत सीधी भर्ती नियुक्त कर्मचारीयो कि 10 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी नियमीतीकरण से आज तक वंचित है और वर्ष 2018 से ही अपने निम्मीतीकरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं किन्तु हमारी मांगों पर जब तक शासन प्रशासन ने गंभिरता नहीं दिखाई है। जिससे अपने भविष्य को लेकर चिंतित हम कर्मचारियों में 01 मई 2025 से जगदलपुर से रायपुर तक पद यात्रा कर शासन तक अपनी बात पहुंचाने का निर्णय लिया। 2 मई को पदयात्रा बनियागांव जिला कोरगांव पहुंची थी। तभी विभागीय सहायक आयुक्त श्री गणेश राम शोरी जी बनियागांव पहुंचकर संघ प्रतिनिधी मंडल से वार्ता किया गया और प्रतिनिधी मंडल को जगदलपुर बुलाकर कलेक्टर महोदय के साथ वार्ता कराया गया और मांगो को 01 माह में पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था। जिसके बाद संघ ने अपनी पद यात्रा बनियागांव में स्थगित कर दिया गया था। माह बीत जाने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा संघ प्रतिनिधियों को गुमराह किया जा रहा था। जिसे देखते हुए संघ ने अपने सभी कर्मचारियों के साथ 24 जून 225 से चुन रायपुर के लिये पद यात्रा प्रारम्भ किया जो 9 जुलाई 2005 को अभनपुर जिला रायपुर पहुंचने पर पुलिस प्रशासन द्वारा तुता नया रायपुर धरना स्थल पर जाने का निर्देश दिया गया। पद यात्रा तूता रायपुर पहुंचने के पश्चात दिनांक 15/07/2028 को रायपुर विधानसभा का घेराव किया जायेगा। एवं यदि मांगों का निराकरण न होने की स्थिति में अन्न जल त्यागकर आमरण अनशन किया जायेगा।

संघ को यह बताते हुए पीड़ा हो रही है कि हम कर्मचारियों के दल में दिव्याग कर्मचारी और महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ भारी बारिश के बीच लगभग 300 कि.मी. की पदयात्रा कर चुके है किन्तु अभी तक न शासन न प्रशासन ने और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने हमारी सुध ली है. न हि वार्ता की पहल की है।

: