विजुअल शिविर स्थल, शिवराज सिंह चौहान…
रायपुर/अम्बिकापुर । छत्तीसगढ़ के हरे-भरे पहाड़ी क्षेत्र मैनपाट में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर पूरे जोश और अनुशासन के साथ चल रहा है। आज शिविर के दूसरे दिन केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने सांसदों और विधायकों को संबोधित करते हुए सेवा, समर्पण और संगठन का मूलमंत्र दिया भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, यह एक विचार है। हमें केवल वोट नहीं, जनता का विश्वास जीतना है। राजनीति का मकसद सत्ता नहीं, सेवा होना चाहिए।
शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, बूथ स्तर की सक्रियता और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल की सीख दी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता ‘मोदी मिशन’ का प्रतिनिधि है और उसे राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनना है
उल्टा पानी स्थल
शिव राज सिंह चौहान उल्टा पानी स्थल पर, बातचीत करते हुए कागज की नाव बहाते हुए…
वि वो प्रशिक्षण सत्र के बाद शिवराज सिंह चौहान पहुंचे मैनपाट के रहस्यमयी ‘उल्टा पानी’ स्थल। यहां पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता नजर आता है। उन्होंने इस प्राकृतिक अद्भुत स्थल को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता का प्रतीक बताया।
शिवराज सिंह चौहान उल्टा पानी स्थल से ….
ये स्थल तो वाकई अद्भुत है! ऐसा लग रहा है जैसे पानी गुरुत्वाकर्षण को चुनौती दे रहा हो। छत्तीसगढ़ की धरती संस्कृतियों, परंपराओं और प्रकृति से भरी हुई है…
शिवराज सिंह चौहान के इस दौरे ने न सिर्फ संगठनात्मक ऊर्जा को बढ़ाया, बल्कि कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ की धरती से भी गहराई से जोड़ा है ।
