बजरंग दल ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय मैं जिला कार्यकारिणी के नेतृत्व में वृक्षारोपण अभियान चला कर किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद अखिल भारतीय सत्संग प्रमुख श्री बसंत रथ जी द्वारा फलदार पौधे लगाया गया, जिला मंत्री बंटी कटरे ने बताया बजरंगदल द्वारा पूरे भारत में सेवा का अभियान चलाया जा रहा है इसी निमित अपने छत्तीसगढ़ रायपुर महानगर में सेवा सप्ताह के कार्यक्रम कर रहा है रायपुर महानगर के सभी प्रखंडो में वृक्षारोपण और चिकित्सा शिविर लगाये जा रहे हैं, वृक्षों से हमें कई लाभ होते हैं आक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु को शुद्ध करते हैं जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करते हैं वन्य जीव के लिए आवास प्रदान करते हैं, बजरंग दल लव जिहाद गौरक्षा धर्मांतरण को रोकने के लिए और हिंदुओं को एक जुट करने के लिए प्रयासरत है, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों पेड़ लगाए गए, गुलमोहर, आम, नीबू, कटहल, मूंगा सुगंधित फूलों के पौधे लगाए गए, इस अवशर पर प्रांत उपाध्यक्ष सरल मोदी जी, जिला अध्यक्ष भगवती प्रशाद शर्मा, प्रांत कार्यालय प्रमुख विनोद तिवारी, जिला मंत्री बंटी कटरे, उपाध्यक्ष योगेश सैनी, संयोजक विजेंद्र वर्मा, रायपुर प्रखंड अध्यक्ष किशोर पटले, गुढ़ियारी मंत्री राम देवांगन, लक्ष्मण साहू, प्रमोद यादव, रवि देवांगन, उत्तम यादव विजय देवांगन, रिसेन पटेल, शंकर विश्वकर्मा, प्रखंडों से प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे