रायपुर। खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए महादेवघाट के समीप नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जलस्तर सामान्य होने तक विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें। नदी का जलस्तर सामान्य होते ही विसर्जन प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
