रायपुर: 29 अगस्त 2026
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित प्रांतीय कार्यशाला में रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए। यह कार्यशाला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित की जा रही है।
इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के जो 25 वर्ष पूरे किए हैं, वह पूरे देश के लिए अतुलनीय और अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर किए गए लोक हितैषी कार्यों को जब तक जनता के बीच निरंतर न ले जाया जाए, तब तक लोग उसे पूरी तरह आत्मसात नहीं कर पाते। कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर देगा।
श्री अग्रवाल ने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस ‘सेवा संकल्प अभियान’ के दौरान भाजपा केंद्र की मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार और पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगी।
सेवा कार्य और विभूतियों का सम्मान रहेगा प्रमुख
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल उपलब्धियां बताना ही नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनसेवा करना है। अभियान के तहत:
समाज का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों, पद्मश्री से अलंकृत हस्तियों और उत्कृष्ट सांस्कृतिक कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।
श्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनसेवा के इस महाअभियान के जरिए भाजपा के जनाधार को और अधिक मजबूत करना है। जनता तक सरकार की हर एक उपलब्धि पहुंचे और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिले, यही इस सेवा पखवाड़े का मुख्य संकल्प है।
