स्थान रायपुर, दिनांक: 24-08-2026
आज दिनांक ख्तारीख, को रायपुर स्थित प्रेस क्लब में छत्तीसगढ़ के समस्त प्रशिक्षित बी. पी.एड. (B.P.Ed.) एवं एम.पी.एड. (M.P.Ed.) डिग्रीधारी युवाओं ने एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित किया। वक्ताओं ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के शासकीय विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा और खेलकूद के स्तर को सुधारने के लिए व्यायाम शिक्षकों के पद अत्यंत आवश्यक हैं, परंतु सरकार द्वारा लंबे समय से इन पदों पर नई भर्तियां नहीं निकाली जा रही हैं।
प्रेस को संबोधित करते हुए संघ के प्रतिनिधियों ने निम्नलिखित मुख्य बिंदु रखेः-

  1. विद्यार्थियों के साथ छलः- तत्कालीन 5000 शिक्षक भर्ती में पहले 300 का पद व्यायाम शिक्षक / योग लिखकर पद शामिल किया गया था लेकिन सम्भवतः योग सेटअप न होने के कारण उसमें से 146 पद काटके व्यायाम शिक्षक का 154 पद दिखाया गया लेकिन अब वो पद सीधे सीधे शैक्षणिक पद अंग्रेजी वालों को दिया गया बिना किसी पूर्व सूचना के, ये हमारे साथ किया गया छल है, सवाल यह है कि इसकी जानकारी कैसे मिली तो सीधी सी बात है जो अंग्रेजी का 350 पद था वो सीधे 504 हो गया जो 154 जुड़ने से ही होता है ।
    पूछने पर यह बताया गया कि आप सभी के पद का नियम राजपत्र में सम्मिलित नहीं है, यदि सम्मिलित नहीं है तो 2019 की भर्ती किस राजपत्र के नियम के अनुसार हुई थी ? जिसमें व्यायाम शिक्षक का 745 पद आया था, जो छत्तीसगढ़ में व्यायाम शिक्षक के पद पर आखिरी भर्ती थी?
  2. NEP 2020 की अवहेलनाः- एक ओर केंद्र और राज्य सरकारें दमच के तहत शारीरिक
    शिक्षा, स्वास्थ्य, फिटनेस एवं खेलों को विद्यार्थियों के समग्र विकास का महत्वपूर्ण अंग मानी है, और इसके तहत प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में व्यायाम शिक्षक (PTI) की नियमित भर्ती अनिवार्य रखा गया है, और इसी दमच