रायपुर। मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित Pride Bharat Awards 2026 में रायपुर के युवा व्यवसायी आशा ज्वैलर्स के संचालक चंदन सोनी जी को उनके उत्कृष्ट व्यवसायिक कार्य, निरंतर मेहनत और कम समय में व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए “Best Businessman – Promotion & Growth 2026” अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस प्रतिष्ठित समारोह में बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे जी के हाथों चंदन सोनी जी को यह सम्मान प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है।
चंदन सोनी जी ने बेहद कम समय में अपने व्यवसाय को मजबूत पहचान दिलाने के साथ-साथ ग्राहकों के विश्वास को अपनी प्राथमिकता बनाते हुए लगातार नए प्रयास किए। उनकी मेहनत, लगन, व्यवसाय को आगे बढ़ाने की सोच और बेहतर सेवाएं देने के प्रयासों को देखते हुए उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चुना गया।
अवार्ड प्राप्त करने के बाद चंदन सोनी जी ने कहा कि यह सम्मान उनकी पूरी टीम, परिवार और उन सभी शुभचिंतकों को समर्पित है, जिन्होंने उनके व्यवसायिक सफर में हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर कार्य करने तथा रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।
Pride Bharat Awards 2026 में रायपुर के व्यवसायी को राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान प्रदेश के युवाओं और नए उद्यमियों के लिए भी प्रेरणादायक है।