इस्पात नगरी भिलाई में भी बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग निवास करते हैं उनके द्वारा भी सुबह से अपने पारंपरिक वेशभूषा और हथियार हा थीथों में लिए आदिवासी नित्य करते हुए सेक्टर 1 मुर्गा चौक से रिसाली आदिवासी भवन तक रैली निकाल कर पहुंचे, आदिवासी समाज के अध्यक्ष और पदाधिकारी ने कहां की आदिवासी समाज हमेशा से ही जंगलों में रहते आ रहा है लेकिन लगातार कटते जंगल से हम काफी दुखी है हमारे घर को उजाड़ने का काम जो किया जा रहा है उसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे जंगल केवल आदिवासी का नहीं है यहां पूरे मानव जाति पशु पक्षी जीव जंतु सभी के लिए जंगल जरूरी है जंगल खत्म तो सब कुछ खत्म हो जाएगा आदिवासी दिवस के इस अवसर पर हम पूरे मानव समाज को एकजुट होकर जंगल को कटने से बचाने एकजुट होने की आवश्यकता है।