दिनांक 04.08.2026 के सुबह 6.00 बजे ग्राम टोकरो तालाब का मालिक शैलेन्द्र देवांगन द्वारा सूचना दिया कि ग्राम टोकरो छांटा तालाब पार रहने वाले चौकीदार परमेश्वर सिदार की शव तालाब पार में मृत पडा है, कि सूचना पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर देखा कि चौकीदार परमेश्वर सिदार का शव टिननुमा गोदाम के सामने तालाबपार में मृत अवस्था में चित हालात में पडा है।मृतक के गले में बाया कान के नीचे दबाने की चोंटे दिखाई दे रहा है, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा परमेश्वर सिदार की गला दबाकर हत्या कर दिया है कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 262/2026 धारा 103 (1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, उपस्थित लोगों से पूछताछ ,तकनीकी एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर संदेही तिजियाबाई सिदार पति परमेश्वर सिदार उम्र 26 साल साकिन ग्राम तोरला पोस्ट सक्ती थाना झरबन जिला बरगड उडिसा को हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन मे बतायी की मेरा पति तलाब मे चौकीदारी करता था, शराबी प्रवृत्ति का था और मेरे चरित्र पर शंका करता था और मेरे साथ मारपीट करता था।दिनांक 03.08. 2026 को रात्रि मे लघुशंका के लिए मैदान गयी थी जहाँ से वापस आयी तो देखी कि उसका पति परमेश्वर सिदार अपने बच्ची के साथ गलत कार्य करने की कोशिश कर रहा था तब वह गुस्से में आकर पहनी हुई साडी के पल्लू से गला दबा दी जिससे उसके पति की मृत्यू हो गई।जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए पति की शव को बाहर रखकर अंदर घुस गई और दरवाजे की सिटकिनी डीला होने से अंदर हाथ डालकर दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया।और सुबह होने का इंतज़ार करने लगी सुबह तालाब में लोगो की आवाजाही की संभावना पर अंदर से दरवाजा खटखटाने एवं आवाज देने लगी।जिसे गाँव के ही मनीराम साहू ने सुनकर गेट को खोला। जिसके बाद आरोपिया घटना से अनजान बनते हुए विलाप करने लगी। मनीराम द्वारा गांव के सरपंच एवं कोटवार को चौकीदार परमेश्वर सिदार की मृत्यु होने की सूचना देने के बाद गांव के लोग वहाँ उपस्थित हुए और इसकी सूचना पुलिस को दी।
आरोपीया के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से आरोपीया को दिनांक 05.08.2026 को गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपीया- तिजियाबाई सिदार पति परमेश्वर सिदार उम्र 26 साल साकिन ग्राम तोरला पोस्ट सक्ती थाना झरबन जिला बरगड उड़ीसा
