कहते हे मुसीबत इसान से कुछ भा करा देती है, लेकिन जांजगीर-चांपा में कर्ज के बोझ तले दबे
कुछ युवकों ने ऐसी राह चुन ली, जिसने उन्हें सीधे जेल
पहुंचा दिया। आरोपियों ने कर्ज उतारने के लिए भगवान के
मंदिरों को ही निशाना बना डाला। एक ही रात तीन मंदिरों में
चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने के आभूषण, दान पेटी और
नकदी समेत करीब 16 लाख 60 हजार रुपये का सामान
चोरी कर लिया। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय
कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि
पुलिस ने इस सनसनीखेज चोरी का पर्दाफाश कर चार
आरोपियों को पकड़ लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी
शामिल है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड
पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर
चोरी का पूरा सामान, वारदात में इस्तेमाल किया गया
इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली
गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कर्ज में डूबे हुए
थे और उसी कर्ज को चुकाने के लिए मंदिरों में चोरी की
वारदात को अंजाम दिया था।
जांजगीर-चांपा। जिले में एक ही रात तीन मंदिरों में हुई चोरी की वारदात ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी थी। आखिरकार कई दिनों की पड़ताल, साइबर तकनीक और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कर्ज में डबे हुए थे और जल्दी पैसा जुटाने के लालच में तीन मंदिरों में चोरी
