गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव
श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड स्थित में श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग चातुर्मास 2026 एवं अष्टान्हिका महापर्व के अंतर्गत प्रतिदिन पूज्य मुनि संघ के पावन सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन एवं भक्तांबर पाठ का भव्य आयोजन हो रहा है।
आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को प्रातः 8:00 बजे पूज्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में मूलनायक भगवान की बेदी के समक्ष श्रीजी का अभिषेक एवं चमत्कारिक रिद्धि-सिद्धि, सुख-शांति प्रदाता शांतिधारा का पावन वाचन संपन्न हुआ। आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य
श्री संजय जैन एवं श्रीमती दीप्ति जैन (प्रेमी परिवार, सतना वाले) को प्राप्त हुआ।
जिनालय में शीघ्र लघु तीर्थ निर्माण’ के पावन उद्देश्य हेतु प्रतिदिन संध्या बेला में “एक शाम प्रभु के नाम” भक्तांबर पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें 26 जुलाई के पुण्यार्जक श्रीमती संध्या जैन, श्री दिलीप जैन, श्री निकुंज जैन परिवार एवं 27 जुलाई के पुण्यार्जक श्री कैलाशचंद मंजुला देवी पाण्ड्या, श्री विशाल पाण्ड्या, श्री विकास पाण्ड्या परिवार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की।
कल 29 जुलाई (बुधवार) को आयोजित होगा भव्य ‘गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव’
श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026 समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन ‘गुरुकृपा’ एवं कार्याध्यक्ष श्री संजय ‘नायक’ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा, दिनांक 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य ‘गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव’ आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं वर्तमानाचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी महाराज, ऐलक श्री 105 धैर्य सागर जी महाराज एवं ऐलक श्री 105 स्वागत सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।कार्यक्रम की पावन रूपरेखा (
29 जुलाई प्रातः 7:30 बजे: मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष भव्य अभिषेक एवं शांतिधारा। प्रातः 8:00 बजे: विद्यासागर हॉल में आचार्य श्री जी की भव्य संगीतमय पूजन एवं पूज्य गुरुदेव के मांगलिक प्रवचन। पूजनकर्ता: गुरुभक्त परिवार, टैगोर नगर, रायपुर। प्रातः 10:00 बजे मुनि संघ की पावन आहारचर्या। दोपहर 3:00 बजे धार्मिक कक्षा। शाम 7:00 बजे: भक्तांबर स्तोत्र का पाठ। शाम 7:30 बजे: तत्वार्थ सूत्र की विशेष कक्षा आयोजित की जा रही है। श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग समिति 2026
एवं सकल दिगंबर जैन समाज, रायपुर ने समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से सहपरिवार पधारकर गुरु चरणों में भक्ति समर्पित कर असीम पुण्य अर्जन करने का विनम्र अनुरोध किया है।
