आबिद रायपुर
रायपुर, 18 जून 2026:
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के रायपुर आगमन पर, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उनके सम्मान में एक विशेष ‘हाई टी’ (High Tea) कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस गरिमामय अवसर पर छत्तीसगढ़ के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व, प्रशासनिक हस्तियों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने शिरकत की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री राम विचार नेताम और श्री गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संसदीय परंपराओं और प्रदेश के विकास कार्यों को लेकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।
अनेक गणमान्य हस्तियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में राज्य के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने लोकसभा अध्यक्ष के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, श्रीमती कमलेश जांगड़े, श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा तथा विधायक सर्वश्री अजय चंद्राकर, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी और पुरंदर मिश्रा सम्मिलित हुए, इसके अतिरिक्त, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू एवं श्री छगन मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समाज और व्यापार जगत की रही सक्रिय भागीदारी
लोकसभा अध्यक्ष के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल राजनीतिक हस्तियों ने बल्कि नागरिक समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं कैट (CAT) के पदाधिकारी, वरिष्ठ संपादकगण और शहर के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भेंट कर उनका स्वागत किया।
सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है।
