शेख आबिद रायपुर
रायपुर पुलिस का मेगा एक्शन
ड्रोन सर्विलांस से निगरानी
रात्रिकालीन गश्त एवं हॉटस्पॉट डॉमिनेशन
हिस्ट्रीशीटर एवं निगरानी बदमाशों पर कसा शिकंजा
संदिग्ध व्यक्तियों की प्रोफाइलिंग के आधार पर कार्यवाही
फरार आरोपियों की हुई धरपकड़
कार्यवाही का विवरण
डीसीपी (वेस्ट जोन) श्री संदीप पटेल के निर्देशन में तथा एडीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में वेस्ट जोन में रात्री 10 से सुबह 4 बजे तक एक विशेष औचक कॉम्बिंग एवं एनफोर्समेंट अभियान चलाया गया।
इस कार्यवाही में डीसीपी (वेस्ट जोन), एडीसीपी, सभी एसीपी व थाना प्रभारियों के साथ लगभग 150 का बल हुआ सम्मिलित ।
अभियान का उद्देश्य केवल लंबित कार्यवाही पूर्ण करना नहीं था बल्कि अपराधियों के मन में पुलिस की सतत एवं अपरिहार्य उपस्थिति का मनोवैज्ञानिक दबाव स्थापित करना भी था।अभियान के दौरान रात्रिकालीन गश्त, हॉटस्पॉट डॉमिनेशन, संदिग्ध व्यक्तियों की प्रोफाइलिंग, हिस्ट्रीशीटरों एवं निगरानी बदमाशों की भौतिक सत्यापन जांच तथा औचक चेकिंग की गई।
विशेष रूप से इस अभियान में ड्रोन सर्विलांस का प्रभावी उपयोग किया गया संकरी गलियों, संवेदनशील क्षेत्री एवं खुले स्थानों पर हवाई निगरानी रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित नियंत्रण सुनिश्चित किया गया।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
235
कुल चेकिंग
कुल कार्यवाहियां
वारंट तामील
फरार आरोपी गिरफ्तार
आम्स एक्ट
आबकारी एक्ट
प्रतिबंधात्सक (BNSS 170/126/135)
MV Act 185 (शराब पीकर वाहन)
वारंट का विवरण: 30 गिरफ्तारी वारंट, 16 स्थायी वारंट और 52 जमानती वारंट तामील किए गए। फरार आरोपियों में एक धोखाधड़ी प्रकरण तथा एक धारा 69 BNS के मामले का आरोपी शामिल।
थाना-वार विवरण
थाना
चेकिंग
कार्यवाहियां
प्रमुख बिंदु
डी डी नगर
35
25
4 गिरफ्तारी, 5 स्थायी व 11 जमानती वारंट तामील, 1 आबकारी, 2 MV Act 185, 2 प्रतिबंधात्मक BNSS
पुरानी बस्ती 24
19
5 स्थायी वारंट, 2 गिरफ्तारी वारंट, 10 जमानती वारंट, 2 प्रतिबंधात्मक BNSS
आमानाका
37
25
7 आबकारी एक्ट, 6 प्रतिबंधात्मक BNSS, 1 धोखाधड़ी आरोपी गिरफ्तार, 1 अवैध चाकू जब्त, 10 जमानती वॉरन्ट तामिल
आजाद चौक
28
20
2 गिरफ्तारी, 6 स्थायी व 11 जमानती वारंट तामील, 1 प्रतिबंधात्मक BNSS
सरस्वती नगर
22
7
4 गिरफ्तारी वारंट, 2 प्रतिबंधात्मक BNSS, 1 MV Act
टिकरापारा
30
17
7 गिरफ्तारी वारंट, 1 आम्स एक्ट (चाकू जब्त), 9 प्रतिबंधात्मक BNSS
मुजगहन
24
7
1 आबकारी एक्ट (अवैध शराब बिक्री), 6 प्रतिबंधात्मक BNSS
न्यू राजेंद्र
19
10 गिरफ्तारी वारंट तामील
नगर
कबीर नगर 16
5
1 गिरफ्तारी वारंट, 3 प्रतिबंधात्मक BNSS, धारा 69 BNS का फरार आरोपी गिरफ्तार
निष्कर्ष
इस सघन अभियान में बड़ी संख्या में निगरानी बदमाशों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गई। उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक एवं दंडात्मक कार्यवाही कर कानून-व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए।
रायपुर पुलिस का यह संदेश स्पष्ट है पारंपरिक पुलिसिंग और आधुनिक तकनीक (ड्रोन सर्विलांस) के समन्वय से अपराधियों को कोई छूट नहीं मिलेगी। इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
