शेख आबिद रायपुर

थाना गंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जप्त वाहन चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 07.04.2026 को वाहन क्रमांक CG12BH3683 को यातायात थाना फाफाडीह क्षेत्रांतर्गत प्रतिबंधित मार्ग पर प्रतिबंधित समय में प्रवेश करने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115/184 के तहत कार्यवाही कर उक्त वाहन को यातायात थाना फाफाडीह के सामने खड़ा कराया गया था।
दिनांक 09-10/04/2026 की मध्य रात्रि उक्त जप्त वाहन को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाया गया। घटना की सूचना पर थाना गंज पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी एवं वाहन की पतासाजी प्रारंभ की गई। पतासाजी के दौरान वाहन मालिक सुभाष साहू को थाना तलब कर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिस पर उसके द्वारा वाहन चालक तुलेश्वर साहू को फोन कर थाना उपस्थित होने हेतु बुलाया गया।
तत्पश्चात वाहन चालक तुलेश्वर साहू थाना उपस्थित हुआ, जिससे गहन पूछताछ करने पर उसने वाहन क्रमांक मेटाडोर CG12BH3683 को रांवाभाठा के पास खड़ा करना बताया। आरोपी के बताए अनुसार वाहन को गवाहों के समक्ष विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किए जाने पर दिनांक 14.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी:

  1. तुलेश्वर साहू उर्फ जुगल साहू, पिता भुनेश्वर साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी गतौरी बजरंग चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. सुभाष साहू उर्फ राजू, पिता फागू लाल साहू, उम्र 36 वर्ष, निवासी ढेंगुर नाला कोहड़िया, थाना CSB, जिला कोरबा (छ.ग.)
    थाना गंज पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से जप्त वाहन चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।