शेख आबिद रायपुर

रायपुर छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर के द्वारा प्रतिवर्ष सामाजिक परंपरा रीति रिवाज के साथ एक ही विवाह स्थल एक ही मंडप में एक साथ आदर्श सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है इसी परिपेक्ष में इस वर्ष भी दिनांक 15 एवं 20 अप्रैल 2026 को ग्राम कांदुल साहू समाज की भूमि विवाह स्थल (कुशाभाव ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय) के पास दिनांक 154.26 को 93 जोड़ी का एवं 20 4.26 को 65 जोड़ी का आदर्श विवाह आयोजित है इस समाज द्वारा विधि विधान से तड़क भड़क नहीं होता है गरीब अमीर परिवार के बच्चे जो शासकीय सेवक व्यावसायिक खेतीबड़ी करने वाले परिवार के होते हैं जो एक ही मंडप एक ही विवाह स्थल में पवित्र परिणय सूत्र में बंधेंगे
आदर्श विवाह एक परंपरा ना होकर सामाजिक है इसमें अमीर गरीब के बीच भेदभाव नहीं होता है सादगी से विवाह होता है आवश्यक खर्चे पर नियंत्रण होता है तड़क-भड़क से दूर होता है विवाह केवल दो परिवारों का नहीं बल्कि साहू समाज संस्था एवं एकता का त्यौहार है आदर्श विवाह केवल परंपरा नहीं बल्कि सामाजिक दायित्व है अमीर गरीब का भेदभाव नहीं है ना प्रतिष्ठा का, खेतीहर मजदूर से डॉक्टर इंजीनियर वकील एवं अन्य प्रतिष्ठित पदाधिकारी भी एक ही मंच में विवाह संस्कारों का आयोजन होता है समझ में अन्य निम्न को भेद परंपरा संपन्न होती है 4 फरवरी 2026 को 64 जोड़ा तथा 82.2026 को 61 जोड़ा का विवाह संपन्न किया गया है इसी प्रकार दिनांक 154 2026 को 93 जोड़े का 204.26 को 65 जोड़े का विवाह संपन्न होना है दिनांक 15 4.2026 को कांदुल विवाह स्थल में प्रातः 10:00 बजे भगवान भोलेनाथ एवं साहू समाज के आराध्य देवी भक्ति मां कर्मा की आरती होने के बाद बोरिया कला के द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा, तत्पश्चात स्वागत एवं विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा शाम 5:30 बजे को मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि / अतिथिगणों एवं ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में दाम्पत्य जीवन में बंधने वाले समस्त जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान करेंगे
इस विवाह आयोजन में निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्री विनय साहू, उपाध्यक्ष श्री गज्जू साहू (पार्षद) सचिव श्री तीरथ राम साहू, कोषाध्यक्ष श्री राजकुमार साहू, सह सचिव धनेश्वर साहू तथा समाज के गौरव श्री नंदकुमार साहू संरक्षक एवं भूतपूर्व विधायक रायपुर ग्रामीण वर्तमान रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विवाह समारोह में उपस्थित रहेंगे | इसी प्रकार 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि माननीय श्री तोखन साहू सांसद लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर एवं राज्य मंत्री नई दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि माननीय लक्ष्मी रजवाड़े महिला एवं बाल विकास विभाग माननीय श्री मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण विधायक एवं गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे साथ ही ग्राम पंचायत कांदुल के सरपंच आदि उपस्थित रहेंगे ।