शेख आबिद

बेमेतरा छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के तहत जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया र 2023-24 के अंतर्गत आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेडमेन) पं के अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट 17 से 19 नवंबर 2025 तक जिला दुर्ग न के रक्षित केंद्र पर आयोजित किया च जाएगा। यह परीक्षा नियम 12 (1) – के अनुसार पूरी पारदर्शिता एवं न निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई ने जाएगी। ट्रेड टेस्ट में वे अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे जिन्होंने संबंधित पदों के लिए लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था और जिनके पास व्यापम द्वारा जारी एडमिट कार्ड और पहचान पत्र होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षण केंद्र पर मोबाइल फोन साथ लाने की अनुमति नहीं है तथा भर्ती स्थल पर किसी भी अन्य व्यक्ति का उपस्थित होना वर्जित है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को सुबह 7 बजे तक केंद्र पर उपस्थित रहें, विलंब से आने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के अभ्यर्थियों के लिए केंद्रित है, जिसमें चालक, टेंट खलासी, ड्रेसर, कुक, स्वीपर, धोबी, नाई आदि ट्रेड के पद शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने ट्रेड से संबंधित
आवश्यक सामग्री साथ ला सकते हैं। पुलिस विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जालसाजी, धोखाधड़ी या भर्ती के नाम पर प्रलोभन देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत चयन समिति को सूचना दें। भर्ती स्थल के पास भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।