शेख

जेल के अंदर से हिस्ट्री शीटर बदमाश राजा बैझड़ उर्फ राशिद का परिजनों से वीडियो कॉल करने तथा वीडियो शूट करने के मामले को जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित करने आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में सहायक जेल अधीक्षक को मुख्यालय में अटैच करने आदेश जारी किया गया
बदमाश के जेल के अंदर से फोटो, वीडियो वायरल होने के बाद सहायक जेल अधीक्षक संदीप कुमार कश्यप को निलंबित किया है। जेल महानिदेशक के जारी आदेश के अनुसार संदीप कुमार कश्यप को 19 जुलाई 2025 को अपर अष्टकोण अधिकारी का कार्य सौंपा गया था
जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर का साथियों के साथ मोबाइल में फोटो-वीडियो शूट होना
मिली भगत हो संभव लग रहा रहा है
सेंट्रल जेल रायपुर के बैरक नंबर 15 का हिस्ट्रीशीटर बदमाश जिसके गंभीर अपराध दर्ज है उसका अपने साथिय के साथ वीडियो सेल्फी के साथ बैरक के अंदर एक्सरसाइज करने का वीडियो है। इसके अलावा जेल के अन्य जगहों से भी फोटो, वीडियो सूट कर वायरल किया गया है।
राजा बैझड़ ने 13 से 15 अक्टूबर के बीच अपने परिजनों से जेल के अंदर से वीडियो कॉल कर बात करने के साथ फोटो, वीडियो शूट कर वायरल किया था। जो कि सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है