रायपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। वन धन विकास केंद्रों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार इन पैक के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और वन उपज संग्राहकों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
ख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की वन संपदा और महिलाओं के परिश्रम से तैयार उत्पाद प्रदेश की पहचान बनें। स्थानीय उत्पादों की खरीद और उपयोग से वनांचल के परिवारों, महिला समूहों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
गिफ्ट पैक दो श्रेणियों में तैयार किए गए हैं। प्रीमियम पैक में नौ और सामान्य पैक में पांच उत्पाद शामिल हैं। इनमें जामुन जूस, आंवला कैंडी, महुआ-काफ़ी से बने कुकीज़, च्यवनप्राश, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी, जशपुर की ग्रीन टी और एलोवेरा जेल सहित विभिन्न स्थानीय उत्पाद शामिल हैं।
ये गिफ्ट पैक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के ‘संजीवनी’ विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध होंगे। वन धन विकास केंद्रों में उत्पादों के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन से स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ महिला स्व-सहायता समूहों की आर्थिक आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।
