आरोपियां के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई है कार्यवाही
श्रीमान उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर नशा के कारोबार करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने निर्देश पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर व क्राइम तथा नगर पुलिस अधीक्षक उरला के मार्ग दर्शन में थाना खमतराई द्वारा लगातार अभियान कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.10.25 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला रामेश्वर नगर भनपुरी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी आशमति साहू प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते पाया गया जिनके कब्जे से 85 पौवा देशी मदिरा मशाला कुल 15.300 बल्क लीटर किमती 7830 रू. को जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध अप.क. 1111/25 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
गिरफ्तार आरोपी – आशमती साहू पति स्व. राजू साहू उम्र 47 वर्ष निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई रायपुर।
