शेख आबिद

हम अपनी बात रख रहे हैं फिर आप लोग अंतिम में सवाल रख सकते हैं।
अब नई साहिबो अपन अधिकार लेके रहिबो, जैसे कि आप सबको विदित है कि हमारे छ.ग. के समस्त दिव्यांग संघ के द्वारा अनेकों बार प्रेसवार्ता कर छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र से नौकरी कर रहे लोगों क नाम को खुलासा करते हुए पेंसन तथा अन्य अधिकार एवं संरक्षण संबंधित बातें राखी रखी गई थी।
हमारे संघ क 6 प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं –

  1. हमारे संघ के शिकायती पत्रों में उल्लिखित छ.ग. पी.एस.सी से चयनित 7 डिप्टी कलेक्टर, 3 लेखा अधिकारी, 3 नायब तहसीलदार, 2 सहकारिता निरीक्षक, 3 पशु चिकित्सक सहित 148 समस्त फर्जी
    दिव्यांगजनों का संभाग/राज्य मेडिकल बोर्ड से दिव्यांगता का भौतिक परीक्षण कराकर फर्जीओं को
    तत्काल बर्खास्त किया जाये।
  2. समस्त विभाग में दिव्यांग कोटे के बैकलॉग पदों पर विशेष भर्ती अभियान विज्ञापन जारी किया जाये।
  3. दिव्यांगजनों का पेंशन बढ़ाकर प्रतिमाह 5000 रु मासिक पेंशन दिया जाये। बी.पी.एल. की
    बाध्यता खत्म किया जाये।
  4. 21 वर्ष से अधिक आयु के अविवाहित दिव्यांग युवती को महतारी वंदन योजना में शामिल किया जाये।
  5. शासकीय पदों पर नियुक्त दिव्यांग शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को पदोन्नति पर 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है जिसे कोई विभाग पालन नहीं कर रहा है। शासन के निर्धारित मापदंड
    अनुसार 3 प्रतिशत पदों पर 01-01-2000 से पदोन्नत पदों कि गणना कर 3 प्रतिशत पदोन्नति में आरक्षण प्रदान करे। इस हेतु परिपत्र जारी किया जाये।
  6. कोरोना काल के पूर्व स्वरोजगार हेतु फर्जी दिव्यांगजनों के द्वारा लिए गए वित्त निगम के कर्ज को वसूली किया जाये एवं वास्तविक दिव्यांगों का कर्ज माफ़ कर बिना गारंटर के लोन दिया जाये।
    हमारा संघ विगत 3 वर्षों से अपने 6 सूत्रीय मांगों को लगातार पत्राचार, धरना प्रदर्शन, पैदल मार्च, भूख हड़ताल एवं मंत्रालय घेराव किये। 25 से 27 सितंबर 2023 को हमारे द्वारा मुंगेली बिलासपुर एवं रायपुर में पैदल मार्च किया गया था। इसके बाद दिनांक 26-08-2024 को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा हमारे संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा की गया। हमारे 6 बिंदु के मांग को 1 माह के अंदर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद दिनांक 28-08-2024 को रायपुर में विशेष दिव्यांगजन स्वाभिमान पैदल मार्च स्थगित किया गया। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी के वादाखिलापी के कारण हम लोग 3 दिसंबर 2024 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के दिन समस्त
    दिव्यांग संघ ने रायपुर में दिव्यांग दिवस का बहिष्कार करने आये थे। लेकिन आप सभी को पता है
    कि टिकराम साहू समाज भवन में पुलिस एवं प्रशासन ने 2 दिसंबर 2024 को हमें हाउस अरेस्ट कर