शेख आबिद

सरगुजा10 अक्टूबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) के मुख्य अतिथि में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट का ग्यारहवां दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।
दीक्षांत परेड़ समारोह में जिला कांकेर से 49 नारायणपुर से 36 कोंडागांव से 28 सुकमा से 31 और बीजापुर से 37 कुल 181 नौजवानों द्वारा परेड ग्राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक पी.टी.एस मैनपाट जिला सरगुजा श्री सचिंद्र चौबे द्वारा मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा का आभार व्यक्त करते हुए दीक्षांत परेड समारोह में शामिल नौजवानों के प्रतिभाओं के बारे में सामान्य जानकारी से अवगत कराते हुए नौजवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अपने उद्बबोधन में नौजवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि आज का दिन आप सभी के लिए बहुत ही हर्ष का दिन है, जो आज आप सब पुलिस विभाग के प्रथम स्तंभ में पूर्ण रूप से ट्रेंड होकर आज इस मुकाम को हासिल किया है। इसके लिए आप सभी को शुभकामनाएं, यहां के प्रशिक्षकगण को भी धन्यवाद जिनके कुशल प्रयास एवं परिश्रम से बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आप सभी ने अनुशासित रहकर निर्धारित प्रशिक्षण प्राप्त किया है। नौजवानों को संबोधित करते हुए बोले कि पुलिस नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण के मुख्य रूप से तीन आयाम हैं पहला शारीरिक क्षमता का विकसित करना, दूसरा कानून का ज्ञान एवं तीसरा विभिन्न हथियारों का ज्ञान एवं संचालन जो पुलिस विभाग में कार्यरत रहने के दौरान सभी जवानों को पूरे सर्विस काल तक काम आता है। साथ ही उन्होंने कहा कि आरक्षक पुलिस विभाग का नीव होता है जो सीधे तौर पर आम जनता से जुड़कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। परित्राणाय साधुनाम जो पुलिस का आदर्श वाक्य है इसे चरितार्थ करना आप सबका मूल कर्तव्य है। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय के पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशिक्षकों की सराहना भी किए जिन्होंने इंडोर एवं आउटडोर की कक्षाओं में अपना सर्वस्व अनुभव का ज्ञान देते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण हेतु सशक्त बनाया।
दीक्षांत परेड समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड कमांडर रमेश कुमार मज्जी, एवं सहायक परेड कमांडर ख़ेमन लाल भोयर सहित अन्य जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वि.शा. श्री राकेश पाटनवार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सीतापुर श्री राजेंद्र मांडवी, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती सुनीता दास सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं नौजवानों के अभिभावक व पीटीएस मैनपाट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।