शेख आबिद
रायपुर, दिनांक 08 अक्टूबर 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में हाल ही में शुरू की गई पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ शिवसेना युवासेना ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्रदेश अध्यक्ष श्री शशांक देशमुख (सन्नी) के नेतृत्व में निदेशक महोदय को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इस शुल्क को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में एम्स परिसर में पार्किंग सुविधा निःशुल्क उपलब्ध थी, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत मिलती थी। किंतु अब पार्किंग शुल्क लगाए जाने से मरीज वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
श्री देशमुख ने कहा कि –
एम्स जैसा राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान जनसेवा के लिए जाना जाता है। यहाँ आने वाले अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से होते हैं। ऐसे में पार्किंग शुल्क वसूलना न केवल अनुचित है, बल्कि यह मानवीय दृष्टि से भी असंवेदनशील निर्णय है।
शिवसेना ने मांग की है कि –
पार्किंग शुल्क वसूली को तत्काल बंद किया जाए।
मरीजों के हित में पार्किंग सुविधा पूर्ववत निःशुल्क की जाए।
यदि किसी निजी ठेकेदार को यह व्यवस्था दी गई है, तो उसके अनुबंध की समीक्षा कर रद्द किया जाए।
शिवसेना ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस विषय पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो संगठन जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगा इस में मुख्यरूप से युवासेना प्रदेश अध्यक्ष शशांक सन्नी देशमुख प्रदेश महासचिव कामगार सेना
संतोष मार्कण्डेय हिमांशु शर्मा बल्लू जांगड़े आनंद तिवारी कमलाकर यादव अजय शुक्ला अकीप खान विक्की निर्मकलर बोड़ा भी शामिल थे
