कांकेर के डूमरपानी गांव से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बीते 8 अगस्त को एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बाइक खरीदने के लिए पैसे देने अपने ही परिचित के घर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नरहरपुर थाना के अंतर्गत आने वाले हल्बा चौकी क्षेत्र की है।
