रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर में सामाजिक मजबूती और महिला वर्ग की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से एक अहम नियुक्ति की गई है। सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी ने पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्रीमती ममता सुभाष अग्रवाल को महिला मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इस मौके पर श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि महिला मंडल समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्रीमती ममता अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मंडल की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही कार्यदायित्व का संचालन शुरू होगा और समाजहित के लिए कई नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने श्रीमती ममता अग्रवाल को उनके नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।