पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित कर कार्यवाही की जा रही है।

      दिनांक 08.08.25 को थाना खमतराई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई रायपुर का आनंद पटेल अपने झोपडी में अवैध रूप से गाजा बिक्री करने के लिए रखा है कि सूचना पर आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा में दबिश देकर, आरोपी आनंद पटेल पिता कोमल पटेल उम्र 38 साल साकिन आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा थाना खमतराई को पकड़कर उसके झोपड़ी को तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला के अंदर खाकी कलर के झिल्ली से लिपटा हुआ 02 पैकेट गांजा मिला। तौल कराने पर कुल 02 किलो 950 ग्राम कि. 29,000 रू मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे कब्जा पुलिस लेकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 893/25 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी- आनंद पटेल पिता कोमल पटेल उम्र 38 साल साकिन आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा थाना खमतराई जिला रायपुर