आरोपियों के कब्जे से कुल 04 नग मो.सा. बरामद*
बरामद किये मो.सा. कि कीमत है 1,40,000 रू
प्रार्थी कुंदन कुमार सोनवानी पिता सुखेन लाल सोनवानी उम्र 32 साल साकिन रामेश्वर नगर भनपुरी, ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कि होडा एक्टीवा के सीजी 04 एमजी 4190 जो की प्रार्थी मामा राजेन्द्र भारती के नाम से पंजीकृत है जिसे प्रार्थी स्वयं चलाता है। दिनांक 31-07-2025 को रात्रि करीबन 09-30 बजे में प्रार्थी अपनी एक्टीवा क्र सीजी 04 एमजी 4190 से म्नपुरी शराब भट्टी में शराब लेने के लिये गया था एक्टीवा को शराब भट्टी के सामने खड़ा किया था वापस आकर देखा तो प्रार्थी के होडा एक्टीवा क सीजी 04 एमजी 4190 को इंजन नंबर JF50E77164574, चेचिस नंबर ME4JF50AGJ7164547 मांडल 2018 काला रंग का किमती करीबन 25000रू का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कमां 854/25 धारा 303(2) पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चोरी की बढ़ती घटना को देखते हुए थाना खमतराई पुलिस टीम को चोरी के प्रकरणो में आरोपियो को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा चोरी के घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं मुखबीर भी लगाया गया जिस पर थाना खमतराई पुलिस टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि अर्जुन मेश्राम एवं सुभाष चोरी की एक्टीवा रखा है जिसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। जिसे टीम द्वारा खमतराई ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर पकड़ा गया पुलिस टीम द्वारा अर्जुन मेश्राम एवं सुभाष से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा होण्डा एक्टीवा को भनपुरी शराब भट्टी के पास चोरी करना बताया एंव तीन अन्य मो.सा. को अलग अलग स्थानो से चोरी कर छिपाकर रखना बताये जिसे खमतराई टीम द्वारा बताये हुए स्थानो से आरोपियों से कुल 04 नग मो.सा. किमती 1,40,000 रू जप्त कर विधिपूर्वक कार्यावाही कर आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियो से बरामद किये मोटर सायकलो की सूची-
01.होडा एक्टीवा क्र सीजी 04 एमजी 4190 को इंजन नंबर JF50E77164574, चेचिस नंबर ME4JF50AGJ7164547
02.टीव्हीएस स्टार स्पोटर्स CG04LF7965 इंजन नं. DF5LF1219435 चेचिस न. MD625MF55F1L37523
03.मो.सा. बॉक्सर CG04CB7449 इंजन नं. DFMBJE93350 चेचिस नं. DFFBJE87865
04.मो.सा.सुपर स्पेलेण्डर CG04PX5972 इंजन नं. JA07AMR9J09952 चेचिस नं.MBLJAW409R9107538
गिरफ्तार आरोपी
- अर्जुन मेश्राम पिता संजय मेश्राम उम्र 18 साल 04 माह साकिन गंगा नगर शर्मा टीवी सेंटर के पास थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
- सुभाष पिता राजेश कुमार उम्र 19 साल साकिन गंगा नगर पाटीदार भवन के सामने थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.
