प्रार्थिया रूपाली सिंह ध्रुव जो दिनांक 02.08.2025 गोलबाजार में समान खरीदने आयी थी कि जवाहर मार्केट के सस्ता बाजार सेल में समान ले रही थी कि इसी दौरान पैसे देने के लिए अपने पिट्ठू बैग में अपना पर्स निकालने के लिए देखी तो उसके बैग का चैन खुला हुआ था एवं उसके अन्दर रखे मैरून कलर के पर्स नहीं था। जिसमें SBI ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एवं नगदी 700/- रुपए को पर्स सहित किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर लिया कि आसपास पूछताछ करने पर एक महिला का मोबाइल भी किसी महिला द्वारा चोरी कर लेना बताए, दुकान के सीसीटीवी फुटेज को देखने पर एक महिला द्वारा प्रार्थिया पर्स हाथ में रखे दिखाई दे रही थी कि रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 304 BNS पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान घटना स्थल एवं उसके आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन कर फुटेज के आधार पर आरोपिया का पता तलाश किया जा रहा था कि 2 महिला जवाहर मार्केट के आसपास घूमते मिली जिसे महिला स्टाफ की मदद से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने नाम 01. धनेश्वरी जोशी उर्फ फूलवती पति आशीष बांधे उम्र 21 साल एवं 02. हेमा बाई जोशी पति जनक जोशी उम्र 46 साल साकिनान छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.) के निवासी होना बताए जिनके कब्जे से SBI ATM कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एवं नगदी 700/- रुपए को पर्स सहित, तथा एक नग रेडमी मोबाइल कीमती 10,000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त ग्रे कलर का एक्टिवा CG-04-CT-0227 को जप्त कर दोनों आरोपी महिला को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 3(5) BNS जोड़ी जाकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी :-
- धनेश्वरी जोशी उर्फ फूलवती पति आशीष बांधे उम्र 21 साल साकिन छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.)
- हेमा बाई जोशी पति जनक जोशी उम्र 46 साल साकिन छोटा अशोक नगर मुक्ति धाम के पास गोपाल साहू का मकान थाना गुढियारी रायपुर (छ.ग.)
संपूर्ण कार्यवाही में थाना गोलबाजार प्रभारी निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक संजय भगत, म.प्रधान आर. 1848 देव नेताम, आरक्षक 496 संजय शुक्ला, महिला आर. 2397 सरिता राठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
