कहीं पुलिया बहा तो कहीं रेलवे अंडर ब्रिज में पानी भरा,

गौरेला पेंड्रा मरवाही। इलाके में देर रात हुई मूसलाधार बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब साबित हो रही है भारी बारिश के बाद नदी नाले उफान पर है तो निर्माणधीन नेशनल हाइवे 45 में बने डायवर्शन में पुल तीन जगहों पर बह जाने से यातयात पूरी तरह से बाधित हो गया है रेलवे के पतेराटोला अंडर ब्रिज में भी पानी भरने से लोग परेशान हो रहे हैं

मूसलाधार बारिश के बाद सेमरा से खोडरी जाने वाले मार्ग पर का भदौरा गांव के पास बने पुलिया के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा है जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं बारिश से केवची गांव के पास नाले पर बना पुल टूट गया, जिससे पूरे गांव में बारिश का पानी भर गया।

कई गांवों का संपर्क टूटा

रात को बारिश के कारण पुल टूट गए-

पूरे गांव में पानी भर गया. गांव में कोई बीमार पड़ेगा तो कैसे जाएंगे. पुल टूटने से टीचर कैसे आएंगे. कलेक्टर को बताया गया है. अब तक कोई नहीं पहुंचा है

रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरा।

वहीं गौरेला से पतेराटोला जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे के अंडर ब्रिज में भी भारी बारिश के चलते पानी भर गया है. जिसके चलते लोग दूसरे मार्ग से आगे निकले तो कुछ के मोटरसाइकिल में पानी भर जाने के कारण उनकी मोटरसाइकिल भी बंद पड़ गई।

बारिश से पुल पुलिया बहने से लोगों को परेशानी

अमरकंटक से रायपुर जा रहे थे. बीच रास्ता में पता चला कि नाला टूट गया है. 3-4 घंटे से परेशान है कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है लंबे रास्ते से गुजरकर जाना पड़ रहा है

मध्यप्रदेश से अमरकंटक डिंडोरी जबलपुर को जीपीएम जिले से जोड़ने वाला नेशनल हाइवे 45 पर केवची गांव के पास कौवा नाला में बनाया गया डायवर्सन पुल बह गया जिसके कारण मध्य प्रदेश का संपर्क जीपीएम जिले से कट गया है बीच में पड़ने वाले गांव का भी मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

तुमसर से बांधगढ़ दवाई के लिए जा रहे हैं. डेढ़ घंटे से फंसे हुए हैं. काफी परेशानी हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश के बाद बनी स्थिति के बारे में तुरंत स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई लेकिन कई घंटे बीतने के बाद ना ही ठेका कंपनी और ना ही प्रशासन ने कोई राहत काम शुरू किया।