शनिवार 12 जुलाई 2025 को शाम 7 बजे से आयोजित किया गया यह कार्यक्रम रायपुर के मुस्लिम हॉल, बैजनाथ पारा में रखा गया था

इस “तक़रीब-ए-तशकील” कार्यक्रम के माध्यम से कमेटी के गठन की औपचारिक घोषणा की गई जिसमें शहर के योग्य, नेक-नीयत और हमदर्द अफराद को विभिन्न जिम्मेदारियों (ओहदों) पर नियुक्त किया गया ये सभी सदस्य पूरे वर्ष समाज और कौम की खिदमत में कार्यरत रहेंगे।

सोहेल सेठी, जो इस कमेटी के सदर (अध्यक्ष) हैं, ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को जागरूक करने, युवाओं को नेतृत्व देने, और अमन-ओ-सुकून का पैग़ाम फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने रायपुर के तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुजुर्गों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की थी कि वे इस मौके पर तशरीफ़ लाकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएं और इस नेक पहल को कामयाब बनाएं।
इस तकरीब, ए, तस्कील कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के बुजुर्ग, नौजवान, राजनीतिज्ञ, समाज सेवी, शहर के मस्जिद के मुतवल्ली, मीडिया की उपस्थिति रही