दिनांक 10.11.2026 की शाम प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखकर ग्राहक तलाशने की सूचना पर थाना मौदहापारा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने रजबंधा मैदान के पास संदिग्ध को पकड़ा था। मौके पर पूछताछ एवं तलाशी की कार्यवाही के दौरान वह अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया। संयुक्त टीम ने उसकी तलाश की और भागने के तीन घंटे के भीतर काला मैदान के पास घेराबंदी कर उसे पुनः अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी मुशर्फ कादरी, पिता मुख्तार खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी मौदहापारा की निशानदेही पर समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के पास एक पेड़ के नीचे छिपाए गए पर्स से चार पैकेट में सफेद नशीला पाउडर बरामद किया गया। पैकेट सहित कुल वजन 4.93 ग्राम है। आरोपी के बताए मुताबिक पाउडर नुमा ड्रग्स के MDMA होने के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत ₹28,000 है। आरोपी की तलाशी के दौरान नकद, एक एटीएम कार्ड, एक मोबाइल और एक डियो स्कूटी भी जब्त की गई है।
आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मौदहापारा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पूछताछ में नशीले पदार्थ की आपूर्ति के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।