रायपुर, 7 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रकाश और उल्लास के महापर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्रीगणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने तथा आपसी भाईचारे और एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।
