पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण, श्रीमति स्वेता सिन्हा श्रीवास्तव के दिशा -निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति चंचल तिवारी एवं एसडीओपी श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी विधानसभा के नेतृत्व में जिले में असामाजिक तत्वों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी धरसींवा द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर हमराह स्टाफ के साथ धरसींवा स्थित पंडित श्यामा चरण शुक्ल महाविद्यालय के पास पहुंचकर चेकिंग एवं निगरानी की गई।
मौके पर थाना उरला, रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र के बाजार चौक उरला वार्ड क्रमांक 05 निवासी 07 युवक एकत्रित होकर संदिग्ध रूप से समूह बनाकर खड़े होना पाए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार/पकड़े गए व्यक्तियों के नाम
1.प्रवीण साहू, पिता दिलीप साहू, उम्र 20 वर्ष
मनीष मालिया, पिता आनंद मालिया, उम्र 20 वर्ष
2.रितेश साहू, पिता नागेंद्र साहू, उम्र 20 वर्ष
3.सुरेश साहू, पिता परेटन साहू, उम्र 20 वर्ष
4.यशवंत सेन, पिता मनोज सेन, उम्र 20 वर्ष
5.विकास विश्वकर्मा, पिता स्वर्गीय विजय विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष
6.दुबेंद्र मरावी उर्फ देवेंद्र मरावी, पिता तुलसी मरावी, उम्र 19 वर्ष
7.तूनेश्वर साहू, पिता परेटन साहू, उम्र 20 वर्ष