आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लोकभवन में नकटी ग्राम की घटना को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी एवं नकटी ग्राम के रहवासियों के द्वारा समस्याओं को लेकर काफ़ी लोगों की शामिल होने की संभावना है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तक यातायात का दबाव अत्यधिक रहने की संभावना है साथ ही श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा । अतः आमजन से अनुरोध है कि महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक केवल मुख्य मार्ग का प्रयोग करें । अनावश्यक रूप से सर्विस रोड का उपयोग करने से बचें
अपील: आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, संयम रखें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।
